समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 अक्टूबर 2026
जिला उद्योग केंद्र, बक्सर में ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर आयोजित
PMFME योजना के तहत 6 लाभुकों को ₹89.88 लाख की ऋण स्वीकृति, एक लाभुक को ₹21 लाख का भुगतान पत्र वितरित
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को जिला उद्योग केंद्र, बक्सर के सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), PMEGP-2, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर का आयोजन महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, बक्सर की अध्यक्षता में किया गया।
शिविर के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, बक्सर एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बक्सर को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिकाधिक पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का निर्देश दिया गया, ताकि स्वरोजगार को बढ़ावा देने, नए रोजगार अवसरों के सृजन तथा लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके।
इस अवसर पर उद्यमियों को शुभकामनाएँ देते हुए बक्सर जिले में उद्योग एवं व्यापार की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया गया। जिले की भौगोलिक स्थिति तथा सड़क एवं रेल मार्ग से बेहतर संपर्क को औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल बताते हुए उद्यमियों से इन संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
उद्यमियों से आह्वान किया गया कि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें तथा सामूहिक प्रयासों से बक्सर जिले को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में योगदान दें। इससे जिले एवं राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को गति मिलेगी।
ऋण स्वीकृति एवं वितरण का विवरण
शिविर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत कुल 6 लाभुकों को ₹89,87,950 (नवासी लाख सतासी हजार नौ सौ पचास रुपये) की ऋण स्वीकृति के पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, एक लाभुक को ₹21,00,000 (इक्कीस लाख रुपये) का भुगतान पत्र वितरित किया गया।
उक्त ऋण स्वीकृति एवं भुगतान पत्र महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, बक्सर तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बक्सर द्वारा वितरित किए गए।
शिविर में अग्रणी बैंक प्रबंधक, बक्सर, जिला संसाधन सेवी तथा विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित रहे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Industries Department, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #BiharNews
13 views | Buxar, Bihar | Oct 29, 2026