पोड़ैयाहाट: गोड्डा जिले में धूम धाम और अकीदत के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
गोड्डा जिले में बुधवार को धूम धामऔर अकीदत के साथ जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाया गया।गोल्डन जानी ने बताया कि रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है। इस अवसर पर शहर के बाजार स्थित जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।