काको: भेलावर थाने के एसडीपीओ घोषी कृति कमल ने रात्रि निरीक्षण कर दिए निर्देश
Kako, Jehanabad | Sep 12, 2026 शुक्रवार की रात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (घोषी) ने भेलावर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना अभिलेखों, हाजत, मालखाना, सीसीटीएनएस एवं लंबित कांडों की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने और लंबित कांडों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही थाने के कार्यों में पारदर्शिता का निर्देश दिए।