कुंडा: कमासिन में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दी गई सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारी
एसपी के निर्देश में मंगलवार शाम 4 बजे बाघराय मिशन शक्ति टीम ने कामाक्षा इंटर कॉलेज, कमासिन में बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने 1090, 112, 1930 जैसी हेल्पलाइन नंबरों, नए आपराधिक कानूनों और साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति के लिए पुलिस सीयूजी नंबर साझा कर निडर होकर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।