.*परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 11 सितंबर 2026
पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ. यशवीर सिंह* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *थानाध्यक्ष परसरामपुर प्रदीप कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस टीम को आज बड़ी सफलता मिली।
*प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह* के निर्देशन में गठित टीम ने आज भोर में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
*पहली कार्रवाई:* आज सुबह 04:50 बजे ग्राम नागपुर कुँवर से अभियुक्त *गोली सोनकर उर्फ राजू पुत्र जगदीश सोनकर, उम्र 42 वर्ष, निवासी नागापुर कुँवर* को 20 पाउच (कुल 10 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
*दूसरी कार्रवाई:* मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 रविन्द्रनाथ यादव मय हमराह ने सुबह 05:10 बजे ग्राम बैरागपुर मरवटिया चौराहे से अभियुक्त *रामू निषाद उर्फ बड़फाई पुत्र स्व. मोहन निषाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी बलुआ (खम्हरिया)* को एक प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में मु0अ0सं0 292/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली टीम -*
उ0नि0 आनन्द कुमार सिंह, उ0नि0 रविन्द्रनाथ यादव, उ0नि0 वकील यादव, हे0का0 विशाल यादव, हे0का0 दीनानाथ यादव, का0 बीरेन्द्र यादव, का0 धनु यादव, का0 विक्रम।
Basti, Basti | Sep 11, 2026