जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 11 सितंबर 2026
*जान से मारने की नियत से अपहरण करने के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त काली XUV 300 बरामद*
जनपद बस्ती में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह* के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
*प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह* के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक जयविन्द यादव, हे.का. शैलेश शर्मा, का. राजू यादव, का. हरेराम सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 11.09.2026 को समय 14:45 बजे पटवा धर्मकांटा एसवी मोटर्स के पास से अपहरण के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम *रोहित कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी कोयला का पुरवा, रामनगर रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या, उम्र 28 वर्ष* है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त *काले रंग की XUV 300 गाड़ी नं0 UP32NX2428* भी बरामद की है।
यह कार्रवाई थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु.अ.सं. 170/2026 धारा 140(2), 109(1), 115(2), 117(2), 352, 351(3), 3(5), 61(2)a बीएनएस के तहत की गई। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.07.26 को जान से मारने की नियत से अपहरण की घटना हुई थी। इस मामले में पूर्व से नामजद अभियुक्त करुणेश्वर पुत्र तपसीनाथ व तपसीनाथ पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम करमा कला, थाना बेलहर कला, जनपद संतकबीरनगर के अलावा 4 अन्य अभियुक्तों - करुणा शंकर, शुभम, कश्यप और रोहित का नाम प्रकाश में आया था, जिसमें रोहित फरार चल रहा था।
*प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह* की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे जनपद में सराहना हो रही है। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 11, 2026