*हरैया, बस्ती: विहिप का 62वां स्थापना दिवस एवं अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी वर्ष समारोह धूमधाम से संपन्न, एकता और सेवा का लिया संकल्प*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 11 सितंबर 2026
*हरैया।* विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस एवं हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर गुरुवार को जगदीश धर्मशाला, हरैया में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम के *मुख्य वक्ता गजेंद्र भाई साहब* ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकता, जागरूकता और सेवा के लिए समर्पित एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 1000 वर्ष पहले केवल हिंदू थे, सनातन धर्म आदि और अनंत है, जबकि इस्लाम, क्रिश्चियन सब मत और संप्रदाय हैं।
*प्रांत मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह* ने कहा कि श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन हिंदू समाज के संगठन और राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
*प्रांत संगठन मंत्री दीपेश जी* ने कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता *डॉ. दीनानाथ पटेल* ने की।
*जिला अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह 'मनोज'* ने कहा कि परिषद अपने 62वें स्थापना दिवस के साथ श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है। अशोक सिंघल जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। जन्म शताब्दी वर्ष में प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि ममता पांडेय, ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह, आरएसएस के जिला कार्यवाह संतोष सिंह, सह कार्यवाह प्रमोद पांडेय, विभाग मंत्री विवेक सिंह, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, जिला संयोजक बजरंग दल विमलेश कुमार ओझा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 11, 2026