जतारा: सरपंच ने अवैध शराब के खिलाफ मुनादी करवाई, नकाबपोश शराब लाने वालों का वीडियो देने पर मिलेगा इनाम
ग्राम पंचायत बैरवार में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर सरपंच सुरेंद्र सिंह दांगी ने आबकारी अधिकारी को आवेदन दिया। इसके साथ ही गांव के अलग-अलग मोहल्लों में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को सचेत किया गया।