रोहतासगढ़ किला परिसर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्दशी के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन हुआ। कैमूर पहाड़ी के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
अखिलेश कुमार ने बताया कि मुग़ल आक्रांताओं द्वारा क्षतिग्रस्त प्राचीन गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करीब साढ़े चार सौ साल से बंद था। जहां शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष के पहल पर 2023 से पहली बार गणेश चतुर्दशी को पुनः पूजा अर्चना आरंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह यादव, पैक्स अध्यक्ष महावीर सिंह, संजय पासवान, शेखर चौरसिया, राम रुप उरांव, अवधेश यादव, सुदर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
#rohtasdistrict
Kargahar, Rohtas | Sep 14, 2026