बांसगांव: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने बांसगांव तहसील में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बांसगांव तहसील इकाई ने शनिवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लेखपालों ने भाग लिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।