बांगरमऊ: गंजमुरादाबाद के सर्राफा मार्केट से एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गुरुवार को स्थानीय सर्राफा मार्केट से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कस्बा मोहल्ला दरगाह निवासी बंटी उर्फ राजू बदलू खां के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के सामने पेश किया है।