बांगरमऊ: चौंगवा गांव में झोलाछाप डॉक्टर का बड़ा कारनामा, गलत इंजेक्शन से बिगड़ी 5 साल के मासूम की हालत, अस्पताल में कराया भर्ती
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौंगवा गांव निवासी कमलेश का 5 वर्षीय बेटा जतिन को देर रात हल्का बुखार चढ़ा.जिसके बाद परिजन उसे गांव के झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे.जहां पर डाक्टर ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद बच्चे को उल्टियां होने लगी और हालत बिगड़ने लगी.मासूम को हालत बिगड़ती देख परिजन बांगरमऊ सीएचसी में कराया भर्ती।