बांगरमऊ: गंजमुरादाबाद में पिता ने मकान खाली कराया तो बेटी और नातिन ने की पिटाई,वीडियो वायरल,पुलिस जांच में जुटी
बांगरमऊ के गंजमुरादाबाद नगर में एक पिता ने अपनी ही बेटी को मकान से बेदखल कर निकाल दिया. जिसके बाद बेटी व नातिन ने मिलकर पिता की पिटाई कर दी .इस पूरी घटना का वहां पर खड़े एक शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.पूरा विवाद मकान पर कब्जे को लेकर है. हैरानी वाली बात यह है कि कब्जे की यह लड़ाई पिता और पुत्री के बीच चल रही थी. पुलिस जांच में जुटी.