बांगरमऊ: रघुरामपुर गांव के सामने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी,चालक गंभीर घायल
बांगरमऊ कोतवाली के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से आगरा जा रही अनियंत्रित कार रघुरामपुर गांव के सामने किलो मीटर संख्या 237 पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया . यूपीडा टीम ने घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।आपको बता दे कि प्रांत पंजाब के लुधियाना निवासी मनोज पुत्र रोशनलाल 50 वर्ष बताए जा रहे है।