बांगरमऊ: सिरधरपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर पड़ोसी परिवार को लाठी डंडों से पीटा,पति पत्नी समेत पुत्री घायल
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधरपुर गांव में दबंगो की दबंगई देखने को मिली है. पीड़ित का कसूर इतना था कि वो उलाहना लेकर पहुंचा था. इससे नाराज दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उनकी पिटाई कर दी. इतना ही नहीं दबंग उस के घर में घुसे और मारपीट करते हुए बाहर निकाल कर लाए. गांव के लोगों के बचाने पर दबंग वहां से भाग गए. दबंगों की पिटाई में तीन लोग घायल हुए हैं.