बांगरमऊ: डहन गांव के जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
डहन गांव में जंगली इलाके में एक अज्ञात शव देखा गया। क्षेत्राधिकारी सहित तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी गई। हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।