#गुना - आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोरियाखेड़ा में आयोजित हुआ एनसीडी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 59 लोगों की हुई जांच
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में जिले में संचालित गैर संचारी रोग (NCD) नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम गोरियाखेड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तथा पूर्व से बीपी एवं शुगर की दवाइयां ले रहे व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 59 ग्रामीणजनों की स्वास्थ्य जांच की गई।
इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य संवाद में श्रीमती विनीता पुष्पद द्वारा ग्रामीणजनों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधियों एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला CPHC सलाहकार श्री सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में जन आरोग्य समिति के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समुदाय की भागीदारी से गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान, उपचार एवं बचाव की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Nov 3, 2026