#गुना - पीएम श्री कन्या विद्यालय के बाहर से हटाई 15 गुमटियां, परिसर को कराया अतिक्रमण मुक्त
पुराना मलेरिया ऑफिस छात्रावास के सामने से भी हटाया अवैध अतिक्रमण, 5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में सोमवार को शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कैंट गुना के परिसर से लगी हुई 12 गुमटियां हटाकर विद्यालय परिसर के बाहर लगी हुई अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान 5000 हजार की चलानी कार्यवाई की गई। साथ ही पुराना मलेरिया ऑफिस के सामने, अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास के पास से भी लगभग 5 गुमटियां हटाई गईं।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
नगरपालिका, राजस्व विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार श्री मयंक तिवारी, नायब तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम सहित नगरपालिका की टीम मौजूद रही।
छात्रावास के सामने से भी हटाया अतिक्रमण
कार्रवाई के दौरान पुराना मलेरिया ऑफिस छात्रावास के सामने अवैध रूप से रखी गई लगभग 5 गुमटियों को भी हटवाया गया। प्रशासन द्वारा शासकीय एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh CMO Municipal Council Guna SP Guna MP
2 views | Guna, Madhya Pradesh | Nov 23, 2026