दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
सहारनपुर में पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोके जाने पर सियासी घमासान!!
अजय राय का आरोप—पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, न्याय की लड़ाई जारी रहेगी!!
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने की घटना के पीड़ितों और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोके जाने के मामले में राजनीतिक विवाद गहरा गया है।
कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को पीड़ितों से मिलने से रोकने के लिए तानाशाही रवैया अपनाया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
अजय राय ने कहा कि दमनकारी कार्रवाई और पुलिसिया बल के जरिए उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।
इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
#Saharanpur #AjayRai #UPPolice