सिरसागंज: अरांव थाना क्षेत्र में हत्या के वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा बरामद
फिरोजाबाद के अरांव थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नगला चैन रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी राजीव पुत्र बृजराज पुलिस को आता दिखाई दिया। रोकने का इशारा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजीव के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।