बांसवाड़ा निकाय चुनाव के बाद BJP की बड़ी बाड़ेबंदी, 60 पार्षद प्रत्याशियों को लग्जरी बस से अज्ञातवास पर भेजा
बांसवाड़ा में निकाय चुनाव का मतदान खत्म होते ही भाजपा ने अपने 60 पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है। क्रॉस वोटिंग और जोड़-तोड़ की आशंका के बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी प्रत्याशियों को भाजपा कार्यालय से लग्जरी बस के जरिए सुरक्षित स्थान के लिए रवाना किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा और महामंत्री जयपाल डाबी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। महिला प्रत्याशियों के साथ उनके पति भी बाड़ेबंदी में शामिल हुए। भाजपा का दावा है कि 14 सितंबर को परिणाम आने तक सभी प्रत्याशी एकजुट रहेंगे और पार्टी निकाय में मजबूत बोर्ड बनाएगी।
#Banswara #BanswaraNews #NagarNikayElection #MunicipalElection #BJP RajasthanPolitics