बिसवां तहसील क्षेत्र के ग्राम टिकरा में राजस्व विभाग ने अवैध निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। गाटा संख्या 246 की भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में बंजर श्रेणी में दर्ज पाई गई, उसपर किए गए पक्के अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न हुई। राजस्व टीम ने पहले अभिलेखों का सत्यापन कर बुलडोज़र से हटाया गया।