बिसवां: रेउसा कस्बे में उपराज्यमार्ग पर गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक से लगा लंबा जाम
Biswan, Sitapur | Feb 18, 2026 सीतापुर-बहराइच उपराज्यमार्ग पर रेउसा चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरलोड गन्ना लदा एक ट्रक सड़क पर जाम का कारण बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना भरा था, जो किनारे से निकल रहे छोटे वाहनों पर गिरने लगा। इससे बाइक और चार पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई वाहन एक-दूसरे में फंसकर रेंगते नजर आए।