रेउसा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना चंद्रसेनी-भिठौली मार्ग पर उस समय हुई जब ग्राम जमौली निवासी राशी (5 वर्ष), पुत्री राममोहन, अपने खेत से घर वापस लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालिका गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी और मौत हो गई।