घटना के अनुसार चिरैया गांव निवासी आशीष पुत्र खेलावन अपनी बाइक से किसी कार्य से बाहर गया था और वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह बंभनावा गांव के निकट पहुंचा, अचानक सड़क पर घूम रहा गौवंश सामने आ गए। अचानक पशु के सामने आ जाने से युवक संभल नहीं सका और बाइक की तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।