Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

मिनी बाईपास स्थित नाइस फिटनेस वर्ल्ड में आयोजित हुई डायमंड पंजा लीग बरेली। रविवार 21 जून 2026 को दोपहर 12 बजे मिनी बाईपास स्थित नाइस फिटनेस वर्ल्ड में आर्म रेसलिंग के बैनर तले "डायमंड पंजा लीग" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में ऊर्जा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, समाजसेवी एवं उद्यमी पवन सक्सेना विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महिला प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए। महिला शक्ति का सम्मान करते हुए उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। आर्म रेसलिंग फाउंडेशन के सचिव नदीम खान को इस सफल आयोजन के लिए अतिथियों ने बधाई दी। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जज के रूप में निसार पहलवान केसरी बरेली उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकारों का विशेष स्वागत किया गया तथा ऊर्जा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना का भी विशेष सम्मान किया गया। डायमंड पंजा लीग के दौरान नदीम इकबाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं पीस कमेटी ऑफ इंडिया के मोनू खान का माला पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। #वायरलनयूज़ #पीसकमेटीऑफ़इंडिया #BAREILLYNEWS

Bareilly, Bareilly | Jun 21, 2026

MORE NEWS

श्री रामायण मंदिर बरेली Tulsi Jayanti Bareilly Dinesh Arora Bareilly Ram Katha Dhanwantri Das Ji Bareilly News Shri Ram Mandir Bareilly तुलसी जयंती महोत्सव Bareilly Events Sunderkand Bareilly सनातन धर्म मंदिर बरेली
#BareillyNews #TulsiJayanti #ShriRamayanMandir #BareillyEvents #RamKatha #JayShriRam #BareillyDiaries #SanatanDharma

श्री रामायण मंदिर बरेली Tulsi Jayanti Bareilly Dinesh Arora Bareilly Ram Katha Dhanwantri Das Ji Bareilly News Shri Ram Mandir Bareilly तुलसी जयंती महोत्सव Bareilly Events Sunderkand Bareilly सनातन धर्म मंदिर बरेली #BareillyNews #TulsiJayanti #ShriRamayanMandir #BareillyEvents #RamKatha #JayShriRam #BareillyDiaries #SanatanDharma

Bareilly, Bareilly | Aug 2, 2026

Bareilly : सावन के हर सोमवार बरेली महानगर के स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

Bareilly : सावन के हर सोमवार बरेली महानगर के स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

Bareilly, Bareilly | Aug 2, 2026

मढ़ीनाथ शिव मंदिर में जलभराव से शिवभक्त और कांवड़िए परेशान, नगर निगम व जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
#बरेली। पवित्र श्रावण मास में जहां हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मढ़ीनाथ शिव मंदिर पहुंच रहे हैं, वहीं मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में जलभराव होने से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के मुख्य मार्ग और परिसर में लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को पानी से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाई हो रही है। फिसलन और गंदगी के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही और समय पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। श्रावण मास जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर भी संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
शिवभक्तों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है कि मढ़ीनाथ शिव मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों से तत्काल जल निकासी कराई जाए, नालियों की सफाई कराई जाए तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी बरेली तथा नगर आयुक्त, नगर निगम बरेली से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है, जिससे श्रावण मास में आने वाले लाखों शिवभक्तों को राहत मिल सके।

#बरेलीन्यूज़लाइव
#नगरनिगमबरेली

मढ़ीनाथ शिव मंदिर में जलभराव से शिवभक्त और कांवड़िए परेशान, नगर निगम व जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप #बरेली। पवित्र श्रावण मास में जहां हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मढ़ीनाथ शिव मंदिर पहुंच रहे हैं, वहीं मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में जलभराव होने से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के मुख्य मार्ग और परिसर में लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को पानी से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाई हो रही है। फिसलन और गंदगी के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही और समय पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। श्रावण मास जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर भी संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। शिवभक्तों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है कि मढ़ीनाथ शिव मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों से तत्काल जल निकासी कराई जाए, नालियों की सफाई कराई जाए तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी बरेली तथा नगर आयुक्त, नगर निगम बरेली से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है, जिससे श्रावण मास में आने वाले लाखों शिवभक्तों को राहत मिल सके। #बरेलीन्यूज़लाइव #नगरनिगमबरेली

Bareilly, Bareilly | Aug 2, 2026