
पीस कमेटी ऑफ इंडिया की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक सौहार्द पर मंथन राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने सामाजिक एकता को मजबूत करने का किया आह्वान बरेली। पीस कमेटी ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बड़ा बाजार स्थित कन्हैया टोला, हरि बाबा आश्रम के निकट रस्तोगी धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन गुरु जनार्दन आचार्य जी एवं संरक्षक संजीव शर्मा उर्फ दद्दा के निर्देश पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल एवं राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा आगामी जनहित एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज में शांति, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया तथा संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि पीस कमेटी ऑफ इंडिया का उद्देश्य समाज में भाईचारा, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश सचिव मंटू दादा, प्रदेश सचिव एवं सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, मोनू खान, खुशनुमा खान, मीडिया प्रभारी सैयद सलमान, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार रस्तोगी, विवेक शर्मा, रामकिशन, कमल रस्तोगी (चंदौसी वाले), महेश रस्तोगी, हर्ष रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, निसार अहमद, आशुतोष अग्रवाल, सोनू उर्फ पिंकू रस्तोगी, अनमोल रस्तोगी, शिवम रस्तोगी (छिलाई वाले), अली हसन, नासिर बाबू, रोहित अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, शाहनवाज तथा रस्तोगी सभा के महामंत्री नितेश रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय सद्भाव के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। #बरेलीन्यूज़लाइव #वायरल #पीसकमेटीऑफ़इंडिया
Bareilly, Bareilly | Jul 26, 2026

6 मोहर्रम पर खानकाह-ए-नियाज़ी में हज़रत जुनैदी मियां का इस्तकबाल, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #ब्रेकिंगखबर #पीसकमेटीऑफ़इंडिया
Bareilly, Bareilly | Jun 23, 2026

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने आमिर खान को बनाया बरेली का जिला उपाध्यक्ष बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत आमिर खान को जिला उपाध्यक्ष, बरेली नियुक्त किया गया है। आमिर खान निवासी 72, रहपुरा चौधरी, रोड नंबर-1, इज्जतनगर, बरेली हैं। उनकी नियुक्ति पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई। मुख्तार अहमद ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा समाज के हर वर्ग तक अपनी विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुंचाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आमिर खान की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली और समाजसेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आमिर खान अपने नए पद का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करते हुए बरेली जिले में संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आमिर खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बरेली में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। जारीकर्ता : मुख्तार अहमद प्रदेश संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी #पीसकमेटीऑफ़इंडिया #ब्रेकिंगखबर #वायरलनयूज़
Bareilly, Bareilly | Jun 22, 2026

मिनी बाईपास स्थित नाइस फिटनेस वर्ल्ड में आयोजित हुई डायमंड पंजा लीग बरेली। रविवार 21 जून 2026 को दोपहर 12 बजे मिनी बाईपास स्थित नाइस फिटनेस वर्ल्ड में आर्म रेसलिंग के बैनर तले "डायमंड पंजा लीग" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में ऊर्जा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, समाजसेवी एवं उद्यमी पवन सक्सेना विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महिला प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए। महिला शक्ति का सम्मान करते हुए उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। आर्म रेसलिंग फाउंडेशन के सचिव नदीम खान को इस सफल आयोजन के लिए अतिथियों ने बधाई दी। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जज के रूप में निसार पहलवान केसरी बरेली उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकारों का विशेष स्वागत किया गया तथा ऊर्जा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना का भी विशेष सम्मान किया गया। डायमंड पंजा लीग के दौरान नदीम इकबाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं पीस कमेटी ऑफ इंडिया के मोनू खान का माला पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। #वायरलनयूज़ #पीसकमेटीऑफ़इंडिया #BAREILLYNEWS
Bareilly, Bareilly | Jun 21, 2026

मोदी-योगी सरकार में सभी वर्गों को मिल रहा सम्मान : नदीम इकबाल बरेली। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वर्गों के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है तथा सभी नागरिकों को सम्मान और बराबरी का अवसर मिल रहा है। नदीम इकबाल ने कहा कि जिले के सभी थानों में फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की जा रही है और लोगों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता का विश्वास शासन-प्रशासन में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी गई। रिपोर्ट : अवधेश शर्मा #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #ब्रेकिंगखबर #पीसकमेटीऑफ़इंडिया #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ
Bareilly, Bareilly | Jun 20, 2026