समन्ना में जहां युवक को डंडों से बेरहमी से पीटा, उसी सड़क पर पुलिस ने आरोपी का निकाला पैदल जुलूस, न्यायालय में किया पेश
दमोह। देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत समन्ना में बीच सड़क पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी साहब लाल पटेल को उसी घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उसने कथित तौर पर छोटे लाल काछी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी।
पुलिस ने आरोपी का आज बुधवार शाम 5 बजे समन्ना स्थित घटनास्थल से पैदल जुलूस निकालते हुए उसे वही अपराधी की हेकड़ी निकालते हुए माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भी दिया है। गौरतलब है कि विगत दिनों सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आरोपी सड़क पर गिरे युवक के पैरों पर लगातार डंडे बरसाता दिखाई दे रहा था।
बताया गया कि चोरी के मामले में नाम सामने आने की रंजिश के चलते हमला किया गया था। घटना में घायल छोटे लाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
Damoh, Damoh | Nov 4, 2026