भितरवार: पड़ोसी ने झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर 9 बार चाकू से वार किया
14 साल के बच्चे को झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाने और चाकू से हमला करने का गंभीर आरोप सामने आया है। परिजनों के मुताबिक करहिया थाना क्षेत्र के रिठौदन गांव के बच्चे को पड़ोसी विक्की अपने साथ गोलेश्वर पहाड़ी पर ले गया। जहां कथित तौर पर उस पर हमला किया गया। होश आने के बाद बच्चा घर पहुंचा। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।