मंडला: नगर पालिका परिसर के सुभाष उद्यान की दुर्दशा पर समाजसेवियों में आक्रोश
Mandla, Mandla | Nov 3, 2025 नगर के बीच स्थित उद्यानिकी भूमि पर कलेक्ट्रेट कार्यालय निर्माण का विरोध जारी है। कांग्रेस, गोंगपा और समाजसेवी संगठनों ने पेड़-पौधों को नष्ट न करने की मांग की है। इसी बीच सोमवार को चार बजे नगर पालिका परिसर स्थित ऐतिहासिक सुभाष उद्यान की दुर्दशा का मुद्दा भी सामने आया है। कभी फूलों और चिड़ियों से गुलजार रहने वाला यह उद्यान अब उपेक्षा का शिकार हो गया है।