तिजारा: भिवाड़ी में ऐप डाउनलोड करते ही खाते से ₹1.51 लाख कट गए, मामला दर्ज
Tijara, Alwar | Sep 29, 2026 भिवाड़ी में मोबाइल में ऐप डाउनलोड करते ही झारखंड के एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 51000 निकाल लिए गए। मंगलवार सुबह 7:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पलामू झारखंड निवासी संतोष कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 4 अगस्त को उसने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड किया था डाउनलोड करने के बाद उसके बैंक खाते से 1 लाख 51000 की रकम निकल गई।