पोड़ैयाहाट: त्रिवेणी बियर पहुंचे विधायक प्रदीप यादव ने किसानों को 3 दिनों में पानी आपूर्ति का निर्देश दिया
सिंचाई के लिए परेशान हजारों किसानों के जख्म पर मरहम लगाने रविवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव त्रिवेणी बियर पहुंचे।उन्होंने कनीय अभियंता को तीन दिनों के भीतर पानी आपूर्ति बहाल करने का सख्त निर्देश दिया है।विधायक के कड़े निर्देश के बाद विभाग तुरंत हरकत में आया और पोकलेन मशीनें लगाकर युद्धस्तर पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।