मड़ावरा: भौंती गाँव में सूने मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर जेवरातों की चोरी की
भौंती गाँव में बुधवार को एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर लिये। जब ग्रामीण के परिजन घर पहुँचे तो ताला टूटा मिला और जब मकान में जाकर देखा तो लोहे की अलमारी में रखे जेवरात लापता मिले। इसके बाद पीड़ित ग्रामीण ने बुधवार की दोपहर 2बजे पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।