पोलाय कला कृषि उपज मंडी में बुधवार को प्याज और लहसुन के भाव जारी किए गए। मंडी में नई प्याज की आवक 4600 कट्टे रही, जिसमें नई प्याज 800 रुपये से 1370 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। लहसुन की आवक 300 कट्टे दर्ज की गई। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने बुधवार शाम 6 बजे यह जानकारी दी। मंगलवार के अवकाश के बाद बुधवार को मंडी में कामकाज सामान्य रूप से शुरू हुआ।