पांडव कालीन हिमालेश्वर धाम मोरटा केवड़ी में चल रही भागवत कथा के चौथे शुक्रवार शाम 4 बजे दिन कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा पंडाल 'नंद घर आनंद भयो' के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्तिमय भजनों पर झूम उठे। जन्मोत्सव के दौरान, कृष्ण स्वरूप बालक को टोकरी में बैठाकर वासुदेव मंदिर प्रांगण से कथा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए