पोलाय कला कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्याज और लहसुन के भाव जारी किए गए। नई प्याज की आवक 3000 कट्टे रही, जबकि लहसुन की आवक 130 कट्टे दर्ज की गई। नई प्याज का अधिकतम भाव 1340 रुपये प्रति क्विंटल रहा, वहीं लहसुन 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने शुक्रवार शाम 6 बजे भाव सूची जारी की गई।