पोलायकलां: SDOP ने महाशिवरात्रि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, मोरटा केवड़ी हिमालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर ज़ोर
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पोलायकला स्थित मोरटा केवड़ी हिमालेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए, शुजालपुर एसडीओपी निमेष देशमुख ने शनिवार शाम 5:30 बजे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। एसडीओपी देशमुख के साथ थाना प्रभारी अवंतीपुर बड़ोदिया बृजेश मिश्रा और चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल भी मौजूद थे।