महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिव मंदिरों में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पोलायकलां स्थित अति प्राचीन पांडव कालीन मोरटाकेवड़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं,क्षेत्र के प्रसिद्ध हिमाचल महादेव मंदिर में रविवार दोपहर 1 बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।