लखनऊ में होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान अभ्यर्थी का दुखद निधन, अज्ञात के खिलाफ FIR
लखनऊ के थाना महानगर क्षेत्र में 15 सितंबर को होमगार्ड भर्ती परीक्षा की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह (25), पुत्र छत्रपाल की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पुलिस के अनुसार परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन का कारण "Asphyxia due to plastic bottle" यानी प्लास्टिक की बोतल से गले में रुकावट के कारण दम घुटना बताया गया है। शरीर पर चोट के निशान मिलने की भी बात सामने आई है।
परिजनों की तहरीर पर 19 सितंबर को थाना महानगर में अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच के लिए "5 सदस्यीय टीम" गठित की गई है। पुलिस CCTV फुटेज, स्वतंत्र गवाहों के बयान और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।#LucknowNews #HomeGuardBharti #LucknowPolice #UPNews #BreakingNews #ViralNews #JusticeForYogendra
Firozabad, Firozabad | Sep 22, 2026