अमरिया: अमरिया में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया नमन
अमरिया कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई! इस मौके पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उनके जीवन और महान कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वहीं, रामायण की पंक्तियों के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।