हरदोई में डीएम की जनसुनवाई में पहुंचीं 110 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बुधवार, 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 110 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को प्रभावी राहत उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Oct 14, 2026