#सिद्धार्थनगर के #क़ाज़ी_सुहेल और #अरशद_खुर्शीद को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राज्य सलाहकार परिषद में शामिल...
सिद्धार्थनगर, 18 सितंबर:
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव अरशद खुर्शीद को विभाग की 'राज्य सलाहकार परिषद' (State Advisory Council) का सदस्य मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुहेल अख्तर अंसारी की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन व सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा किया गया। दोनों वरिष्ठ नेताओं के मनोनयन की खबर मिलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।
अनुभव से मजबूत होगा संगठन:
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि क़ाज़ी सुहेल अहमद और अरशद खुर्शीद के लंबे संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज को कांग्रेस से जोड़ने में मिलेगा।
बधाइयों का लगा तांता:
मनोनयन पर पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम, कांग्रेस प्रदेश सचिव नादिर सलाम, पूर्व विधायक चौधरी रविन्द्र प्रताप, जिला पंचायत सदस्य इज़हार अहमद और पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी सहित कई प्रमुख नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि दोनों नेता अपनी नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
#siddarthnagar #siddarthnagar🇮🇳❤️