पीरो: पीरो में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, वारंटियों पर भी कसा शिकंजा
Piro, Bhojpur | Sep 28, 2026 पीरो थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम 5:00 के करीब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में एक को कांड के मामले में, जबकि तीन को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।