घाटमपुर: घाटमपुर के कस्बा में आपातकाल की 50वीं बरसी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, निकाली मशाल यात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार शाम 5 बजे आपातकाल की 50वीं बरसी पर घाटमपुर के कस्बा में मशाल यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने 'लोकतंत्र रक्षा हम करेंगे' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।विभाग संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार ने देश के लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया।नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया।