घाटमपुर: घाटमपुर के स्टेशन रोड पर युवक को मारी गई गोली, घटना का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
घाटमपुर में बुधवार देर रात स्टेशन रोड पर युवक को गोली मार दी गई थी।घटना का सीसीटीवी वीडियो गुरुवार रात 8:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया सीसीटीवी फुटेज में गोली मारने के बाद आरोपी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।