घाटमपुर में स्टेशन रोड पर युवक को गोली मारने के प्रकरण में एडीसीपी दक्षिण ने गुरुवार शाम 5:00 बजे जानकारी दी कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है।