घाटमपुर: घाटमपुर के स्टेशन रोड पर रेलवे संविदा कर्मी पर गोली चलाने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, डीसीपी दक्षिण ने दी जानकारी
घाटमपुर के स्टेशन रोड पर रेलवे संविदा कर्मी पर गोली चलाने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बताया गोली चलाने के तीन आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। घायल की हालत गंभीर है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।