घाटमपुर: घाटमपुर के बखारिया में युवक ने जमीन पर असलहों के दम पर कब्जा करने का लगाया आरोप, पुलिस ने कहा- आरोप सही नहीं
घाटमपुर के बखारिया में रहने वाले पूरन सिंह ने गांव के ही लोगों पर उनकी जमीन पर जबरन असलहों के दम पर कब्जा करने का आरोप लगाया।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 5बजे बताया जांच में यह सामने आया कि विपक्षी ने विकलांग कोटे के अंतर्गत आवंटित सरकारी आवास ग्राम समाज की भूमि पर बनाया है।पूरन सिंह के द्वारा जमीन से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए गए।आरोप सही नहीं पाए गए