घाटमपुर: साढ़ में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज
साढ़ के शाहपुर में चोरों ने शुक्रवार भोर में तीन घरों को निशाना बनाया जिसमें सुभाष,भगवान चरण गुप्ता और महेंद्र के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने तीनों घरों से लाखों की नगदी और जेवर चुरा लिए।थाना प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया जांच के बाद तीनों प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।