खेल स्वस्थ रहने व व्यक्ति विकास में सहायक - विधायक डॉ चौधरी
31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन
–––
–––
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ चौधरी ने खेलों में रायसेन के खिलाड़ियों की उपब्धियों को सराहा। उन्होंने खेल विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समर कैंप “आरोह-2026” के माध्यम से रायसेन जिले के युवाओं को मोबाईल व नशे से दूर रखकर ग्रीष्म अवकाश का सदुपयोग कराया।
खेल और युवा कल्याण विभाग, रायसेन के द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रषिक्षण षिविर आरोह का आयोजन रायसेन जिले में 20 स्थानों पर किया गया। उक्त प्रषिक्षण षिविर के अन्तर्गत दिनांक 1 मई से 02 जून 2026 तक जिले के प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका समापन दिनांक 02-06-2026 को खेल परिसर रायसेन में किया गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर विधायक डाँ. प्रभुराम चौधरी, जिला विकास समिति सदस्य श्री जमुना सेन एवं विधायक प्रतिनिधि श्री ब्रजेश चतुर्वेदी, जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, श्री प्रियंक शिंदे, श्री मनीष मिश्रा, श्री भानू प्रताप सिंह, श्री अंकित कुशवाहा उपस्थित थे ।
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा खेल के तकनीक, नियम एवं मानसिक एवं शारीरिक विकास पर केन्द्रित कर प्रशिक्षण दिया । ग्रीष्म कालीन शिविर के दौरान सप्ताह में एक दिवस में “सामाजिक जागरूकता, सोसायटी इंगेजमेन्ट, फैमिली इंगेजमेंट, फिट इंडिया मूवमेट, सनडे आन साईकिल, फिटनेस टेस्ट, व्यक्तित्व विकास”, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ संचालित की गई। ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर मे सातों विकासखण्डों एवं रायसेन में कुल 1733 खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में तकनीकि एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026